Chandigarh

शिवरात्रि की शाम चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा, दो महिलाओं सहित एक अन्य की मौत !

चंडीगढ़ :- शिवरात्रि की शाम चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें दो महिलाओं सहित एक अन्य की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भांग के नशे में धुत कार चालक युवक ने सेक्टर-5/8 मोड़ के पास पहले साइकिल सवार दंपती को टक्कर मारी, फिर ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारकर पलटा दिया। हादसे में दो महिलाओं और एक ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस के मुताबिक आरोपी राहुल किशनगढ़ का रहने वाला है। वह एसी रिपेयर का काम करता है। उसने शिवरात्रि पर भांग के पकौड़े खाए थे। नशे में ही कार लेकर निकला और शाम करीब 5 बजे सेक्टर-5/8 मोड़ के पास पहले साइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी। इसके बाद आगे चल रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे वह बीच सड़क पलट गया।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक हादसे के बाद आरोपी कार से लड़खड़ाता हुआ बाहर निकला और सड़क किनारे उल्टियां करने लगा। वह बड़बड़ा रहा था कि सकेतड़ी स्थित भोले बाबा के मंदिर में माथा टेकने गया था और वहीं भांग के पकौड़े खा लिए जिसके चलते उसे इतना नशा हो गया कि उसे सामने क्या है, दिखाई ही नहीं दिया।

पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 105 के तहत गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है, जो पुरानी आईपीसी की धारा 304 की जगह लागू होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button