Punjab

Fortis अस्पताल सहित मोहाली के स्कूलों को बम से उड़ाने की आई धमकी !

चंडीगढ़ :- मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इन दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंतमान का इलाज चल रहा है इसी बीच आज सुबह ईमेल के माध्यम से फोर्टिस अस्पताल सहित कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी ने शहर में दहशत का माहौल खड़ा कर दिया। ईमेल मिलने के कुछ ही देर बाद बम सकोर्ड, डॉग सकोर्ड एवं पुलिस के आलाधिकारियों की टीम फोर्टिस अस्पताल पहुंच गई व अस्पताल में चैकिंग अभियान शुरू कर दिया।

पुलिस के द्वारा अस्पताल में आने वाले लोगों के सामानों की भी चैकिंग की गई। चैकिंग समाप्त होने के बाद एसपी दिलप्रीत सिंह ने बताया कि चैकिंग मुक्कमल कर ली गई है। स्थिति सामान्य है ईमेल भेजने वाले की तलाश की जा रही है। यह ईमेल भी पिछली ईमेल से मेल खाती है । पिछली ईमेल बांग्लादेश से की गई थी । फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था को अगले आदेशों तक बढ़ाया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button