महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सीएम भगवंतमान एवं अरविंद केजरीवाल ने की सरबत के भले की अरदास

धूरी, 15 फरवरी: महाशिवरात्रि के पवित्र मौके पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सम्मानित श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका और ऐतिहासिक सिद्ध पीठ में पूजा की तथा पंजाब व देश की शांति, खुशहाली और निरंतर तरक्की के लिए आशीर्वाद मांगा। त्यौहार पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए ‘आप’ प्रमुख ने महाशिवरात्रि को भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा वाला त्योहार बताया और प्रार्थना की कि भगवान भोले नाथ की कृपा हमेशा हरेक नागरिक पर बनी रहे।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि पंजाब सरकार आने वाली पीढ़ियों के लिए सूबे की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संभालने और उत्साहित करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि श्री गुरु तेग बहादर जी का शहादी दिवस मनाने से लेकर श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व को मनाने तक पंजाब अपनी शानदार विरासत को मान और श्रद्धा के साथ सम्मान देता रहता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘आप’ के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने कहा: “महाशिवरात्रि के पवित्र मौके पर मुझे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ धूरी के श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में प्रार्थना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। महादेव की ब्रह्म ऊर्जा मन को शांति और आत्मा को नई ताकत देती है। भगवान भोले नाथ का आशीर्वाद हमेशा आप सभी पर बना रहे और देश व पंजाब तरक्की व खुशहाली की ओर बढ़ते रहें।
