फोर्टिस अस्पताल मोहाली पहुंचे पंजाब के सीएम भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अचानक से फोर्टिस अस्पताल मोहाली अपना चैकअप करवाने पहुंचे । मुख्यमंत्री भगवंतमान आज आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ धुरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर माथा टेकने गये थे । वहां से अचानक अपना फाजिल्का का आगे का दौरा छोड़ मुख्यमंत्री फोर्टिस अस्पताल मोहाली चैकअप के लिये पहुंचे । हालांकि अभी तक यह स्पष्ठ नही हो पाया है कि मुख्यमंत्री के अचानक धुरी से फोर्टिस अस्पताल चैकअप के लिये पहुंचने का क्या कारण है ।
वही मुख्यमंत्री के फोर्टिस अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद पंजाब के चीफ सेक्टरी केप सिंहा , डीजीपी गौरव यादव , डीसी मोहाली कोमल मित्तल एवं एसएसपी हरमन हंस उनका हाल जानने अस्पताल पहुंच गये । साथ ही आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्टरी एवं मीडिया सलाहकार बलतेज पन्नू भी अस्पताल पहुंच गये । फिलहाल मुख्यमंत्री का फोर्टिस अस्पताल में इलाज जारी है।
