NationalPunjab

भाजपा के दिग्गज नेता अरविंद खन्ना शिरोमणि अकालीदल में शामिल !

 

संगरूर :- शिरोमणि अकाली दल को आज उस समय संगरूर हल्के में बड़ी मजबूती मिली जब भाजपा के  पंजाब उपाध्यक्ष और दो बार के विधायक रहे अरविंद खन्ना ने भाजपा छोड़ शिरोमणि अकालीदल का दामन थामा ।

शिरोमणि अकालीदल में अरविंद खन्ना का स्वागत करते हुए, सुखबीर बादल ने कहा कि “आज से पंजाब से दिल्ली की पार्टियों को बाहर करने वाला तूफान शुरू हो गया है”। उन्होंने इस अवसर पर खन्ना को इस निर्वाचन क्षेत्र के हल्का प्रभारी के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की। सुखबीर बादल ने अरविंद खन्ना की प्रशंसा करते हुए कहा कि अरविंद खन्ना पिछले दो दशकों से संगरूर के लोगों की सेवा कर रहे हैं और  उनके द्वारा संचालित उमीद फाउंडेशन भी समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। “सुखबीर बादल ने कहा खन्ना उन नेताओं में से एक हैं जो निस्वार्थ सेवा करने में विश्वास करते हैं”।

इस अवसर पर बोलते हुए, खन्ना ने कहा कि उन्होंने शिरोमणि अकालीदल के साथ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और यह उनकी घर वापसी है । उन्होंने कहा कि लोग अभी भी अकाली सरकारों के दौरान राज्य में हुए अभूतपूर्व विकास को याद करते हैं। “वे उन दिनों की वापसी चाहते हैं”, उन्होंने कहा कि पिछले साल पंजाब में आई बाढ़ के दौरान सुखबीर बादल द्वारा प्रदान की गई निस्वार्थ सेवा से वे प्रेरित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button