ChandigarhPunjab
कैप्टन अमरिंदर सिंह को फोर्टिस अस्पताल से मिली छुट्टी !

मोहाली : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को 9 फरवरी को एक नियमित घुटने की सर्जरी ( Knee रिप्लेसमेंट ) के लिए फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती कराया गया था।10 फरवरी को उनकी एक सफल यूनिलेटरल घुटने की (Knee रिप्लेसमेंट) सर्जरी करी गई। यह सर्जरी डॉ हरसिमरन सिंह, निदेशक, ऑर्थोपेडिक्स की टीम ने किया। डॉ हरसिमरन ने कहा, “कैप्टन अमरिंदर सिंह का ऑपरेशन के दौरान और बाद में भी कोई परेशानी नहीं हुई और उनकी रिकवरी सफल रही। प्रक्रिया के बाद उनकी चलने में कोई दर्द नहीं हुआ, और उन्हें संतोषजनक स्थिति में फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली से छुट्टी दे दी गई।”
