
चंडीगढ़ :- पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी 50 फीसदी से अधिक सीटें 50 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को देने की रणनीति बना चुकी है । इस रणनीति का ऐलान ख़ुद पार्टी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने चंडीगढ़ में पार्टी के सीनियर नेताओं की एक अहम बैठक लेने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान किया।
भूपेश बघेल ने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी 2027 विधानसभा चुनावों में 50 फीसदी से अधिक सीटें 50 वर्ष से कम उम्र के युवाओं, महिलाओं, एससी, बीसी एवं ओबीसी वर्ग को देने जा रही है।

हालांकि कांग्रेस के चंडीगढ़ स्थित प्रदेश पार्टी मुख्यालय में हुई मीटिंग में जब इस मसले पर चर्चा हुई तो पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत कांगड़ सहित कई अन्य ने पार्टी का टिकट आवंटन से पहले आंतरिक सर्वे करवाने की बात कही।
पूर्व मंत्री गुरप्रीत कांगड़ ने मीडिया से बातचीत दौरान कहा कि टिकट आवंटन से पहले पार्टी का सर्वे जरूरी है। जो काबिल है उसे टिकट दो । जो काबिल नही वो अपने आप साइड हो जायेंगे । इंटेलिजेंस से रिपोर्ट ली जाये, पार्टी की एजेंसियों ने रिपोर्ट ली जाये उसके बाद टिकट आवंटन हो।

गुरप्रीत कांगड़ ने बताया कि अंदर कुछ और लीडरों ने भी यह बात उठाई है कि टिकट आवंटन से पहले पार्टी का इंटरनल सर्वे होना जरूरी। गुरप्रीत कांगड़ का कहना था कि उन्होंने तक यह मैंने तक कह दिया है कि यूथ को अगर 70 फीसदी टिकटें देनी है तो उन्हें अभी टिकटें रिलीज कर दो । ताकि टिकटों को लेकर आपसी कलह खत्म हो जाये।
वही गुरप्रीत कांगड़ ने कहा कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल ने उनकी व अन्यों की बात को सहजता से सुना एवं सभी को एकजुट होकर 2027 में सरकार बनाने के लिये कहा है ।
