NationalPunjab

शमशेर सिंह दुल्लो की कांग्रेसी लीडरों को नसीहत, इकठ्ठे हो जाओ नही तो दिल्ली बहुत दूर है !

 

चंडीगढ़ :- पंजाब कांग्रेस ने आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर मंथन बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है । इसी तरह की एक अहम बैठक सोमवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी सहित अन्य कई सीनियर लीडरों शामिल रहे ।
इस बैठक में पहुंचे पूर्व राज्यसभा मेंबर एवं कांग्रेस के सीनियर लीडर शमशेर सिंह दुल्लो ने मीडिया से बातचीत दौरान कांग्रेसी लीडरों को बड़ी नसीहत दे डाली । शमशेर सिंह दुल्लो ने कांग्रेस में सीएम की कुर्सी को लेकर चल रहे घमासान पर सटीक तंज कसते हुए कहा कि सभी इक्कठे हो जाये तो कुछ हासिल कर लेंगे नही तो दिल्ली बहुत दूर है
दुल्लो ने कहा कि हमारे समय में सीनियर लीडर मुख्यमंत्री बनाता था । मैं 1980 में पहली बार 25 साल की उम्र में विधायक बना था । उस समय मैंने कभी वजीर( कैबिनेट मंत्री ) बनने या चैयरमेन बनने के बारे में सोचा भी नही था अब तो जो कल कांग्रेस में आया है वो मुख्यमंत्री बनना चाहता है ।
वही दुल्लो ने कहा कि पार्टी आलाकमान को भी टकसाली कांग्रेसियों या जिन्होंने आतंकवाद के समय कुर्बानियां दी उन्हें अहमियत देते हुए मेन स्ट्रीम में लाना चाहिये । दूसरी पार्टीयो से कांग्रेस में आये लीडरों पर ज्यादा भरोसा नही करना चाहिये ।
दुल्लो ने कहा कि कांग्रेस ने पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह को लाकर हमारे ऊपर बिठा दिया फिर 8 साल पहले कांग्रेस में आये को मुख्यमंत्री बना दिया। वरिष्ठ नेताओं को अनदेखा कर अगर कांग्रेस इस तरह से फैसले लेगी तो इससे पार्टी का नुकसान होता है कांग्रेस को अगर बचाना है तो वरिष्ठ टकसाली कांग्रेसी नेताओं को आगे लाना होगा तब कांग्रेसी बचेगी नही तो कांग्रेस को बचाना मुश्किल हो जायेगा।
इतना ही नही दुल्लो ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि जातिगत राजनीति की बात करना निंदनीय है। साथ ही जिसे 3 साल बाद सीएलपी लीडर, 5 सालों में कैबिनेट मिनिस्टर और फिर 8 सालों में मुख्यमंत्री बना दिया हो उसका इस तरह से बात करना सही नही ।
कैप्टन अमरिंदर सिंह पर बोलते दुल्लो ने कहा कि वह सेफ जगह ढूंढते है सेफ जगह ढूढते वह भाजपा में गये है अब पता नही कहा जायेंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button