पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों की शहादत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की। 14 फरवरी 2019 जब देश पुलवामा आतंकी हमले से दहल गया था। इस हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत को शत शत नमन करते पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंतमान ने कहा कि पुलवामा के आतंकी हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हमारा देश इन बहादुर जवानों की शहादत को सदैव याद रखेगा।